You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : संजय यादव के बाद संजय मिश्रा के नाम की जबरदस्त चर्चा

width="500"

रोशन जायसवाल,

बलिया। भाजपा जिलाध्यक्ष कौन होगा, इसी माह के अंत में घोषणा हो सकती है। वैसे कुल 56 लोग जिलाध्यक्ष की दौड़ में थे लेकिन कुल तीन नाम की चर्चा बलिया, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर से लेकर प्रदेश कार्यालय लखनऊ तक नामों की चर्चा है। लेकिन जिलाध्यक्ष के लिये सबसे तेजी से नाम भाजपा नेता संजय मिश्रा का आ रहा है। उत्तर प्रदेश के एक न्यूज चैनल ने संजय मिश्रा के नाम को लेकर विरोध की बात कही है। न्यूज में यह बताया गया है कि संजय मिश्रा के नाम को लेकर बलिया के नेताओं में विरोध है। विरोध किस तरह का है इसको लेकर कुछ नेताओं ने क्षेत्रीय व प्रदेश कमेटी को पत्र लिखकर भी भेजा है। अब देखना यह होगा कि भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर प्रदेश कमेटी किसके नाम पर मुहर लगाती है।

भाजपा कार्यालय में मौजूदा जिलाध्यक्ष संजय यादव के बाद अब संजय मिश्रा का नाम जोर पकड़ रहा है। इन दिनों संजय मिश्रा लखनऊ में जमे हुए है। भाजपा के सूत्रों ने यह भी बताया है कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का हाथ संजय मिश्रा पर है। हालांकि इस चर्चा को हम पुष्ट नहीं करते है लेकिन इसकी चर्चा जबरदस्त है। बुधवार को कुछ भाजपा नेताओं ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का नाम लिया है। वैसे करीब दो दर्जन ब्राह्मण नेताओं ने जिलाध्यक्ष के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया है। ऐसे में संजय मिश्रा का नाम जोरों पर है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *