You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र में असलहा बरामदगी के दौरान सोमवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हत्या के प्रयास का आरोपी सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार (26) दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव का निवासी है। वह दुबहड़ थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित था। पूछताछ में उसने बताया कि 28 अक्टूबर को चंदवक गांव के बाहर वादी को जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी। इसके बाद वह अपने साथी सचिन और विवेक उर्फ अशोक के साथ फरार हो गया था।


पुलिस के मुताबिक, सोमवार को आरोपी की निशानदेही पर असलहे की बरामदगी के लिए पुलिस टीम उसे धरनीपुर मोड़ के पास ले गई थी। इसी दौरान सुबह करीब 4ः55 बजे आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। ौके से पुलिस ने एक अवैध .315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मौके पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन किया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *