You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, मुकदमा दर्ज

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के नवीन पोखरा प्राइमरी स्कूल में चौथे दर्जे का छात्र अरशद अहमद बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम और गुस्से का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल के शिक्षकों ने अरशद को मिड-डे मील के लिए सब्जी तोड़ने के मकसद से स्कूल की छत पर भेजा था। छत पर लौकी की सब्जियां तोड़ते समय अरशद का संपर्क ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन से हो गया। करंट इतना जोरदार था कि मासूम को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं।


जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की खबर गांव में फैली, बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण स्कूल परिसर में जमा हो गए। लोगों ने स्कूल प्रशासन की इस घोर लापरवाही के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी की मौजूदगी की मांग की। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। मृतक बच्चे के परिवार और स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह महज एक हादसा नहीं बल्कि लापरवाही है।
क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मौके पर एसडीएम सदर, एसडीओ हाइडिल और तहसीलदार ने भी पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *