
रोशन जायसवाल,
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में नौ कुंडीय सहस्त्रचंडी महायज्ञ के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। आयोजक गण इस आयोजन को सफल बनाने के लिये बुधवार को बाइक रैली निकाली जो विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल तक पहुंची। हाथों में झंडा बैनर लेकर लोग निकले हुए थे। कार्यक्रम की सफलता में लगे गोविंद नारायण सिंह, वासुदेव सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, रणजीत सिंह, प्रिस सिंह, शिल्पी सिंह आदि लगे हुए है।

जर्मन हैंगर में होगा श्रीराम कथा
बलिया। सुल्तानीपुर गांव में 21 फरवरी से लेकर एक मार्च तक चलने वाले महायज्ञ में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। इसको लेकर अलग से जर्मन हैंगर बनाया गया है जिसमें लगभग 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। अयोध्या की सुप्रसिद्ध कथावाचिका गौरांगी गौरी आ रही है, जो कथा करेगी।
लगभग 25 लाख की लागत से कलकत्ता के कारीगरों ने बनाया है यज्ञ मंडप
बलिया। अब तक के सबसे सुंदर और भव्य यज्ञ मंडल सुल्तानीपुर गांव में देखने को मिल रहा है। इस मंडप को कलकत्ता के 16 कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। इसकी लागत लगभग 25 लाख रूपये बताई जा रही है। इस मंडप को बनने में महीनों लग गए है। यज्ञ मंडप के अंदर नौ यज्ञ कुंड बनाया गया है। जहां काशी के 54 विद्वानों द्वारा दुर्गा पाठ किया जाएगा।

विधायक ने बनवाई सड़क
बलिया। रसड़ा नगरा मार्ग से राघोपुर गांव से सुल्तानीपुर गांव होते हुए जाम व खनवर गांव को जोड़ने वाली लगभग 14 किलोमीटर लंबी व सात मीटर चौड़ी सड़क विधायक उमाशंकर सिंह ने 14 दिनों में बनवाकर जनता को समर्पित कर दिया। गांव के लोगों ने बताया कि यह सड़क विगत 30 सालों से जर्जर थी। लोग पैदल चलने में कतराते थे।

21 फरवरी को निकलेगा विशाल कलश यात्रा
बलिया। 21 फरवरी को सुल्तानीपुर गांव विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप तक पहुंचेगी। आयोजन को सफल बनाने में विधायक उमाशंकर सिंह, गोविंद नारायण सिंह समेत कई बड़े लोग लगे हुए। गांव के लोगों ने बताया कि उन्होंने सुल्तानीपुर गांव में पहली बार जर्मन हैंगर टेंट देखा है।

पानी व शौचालय की व्यवस्था पूर्ण
बलिया। रामकथा में भीड़ को देखते हुए आसपास के नगरपालिका और नगर पंचायतों से मोबाइल शौचालय की मांग की गई है। साथ ही शुद्ध पेयजल की जगह-जगह व्यवस्था की गई है और वालेंटियर को भी तैनाती की गई है। इस आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिये पुलिस ने भी मौका मुआयना किया है।

