Asarfi

Ballia : गलती से ट्रांसफर हुए 88,460 रुपये वापस, नरही पुलिस की तत्परता से मिली राहत

width="500"

बलिया। जनपद के थाना नरही क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैंक खाते से गलती से दूसरे खाते में चली गई धनराशि को पुलिस की सक्रियता से वापस दिलाया गया। मामले में कुल 88,460 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दिए गए, जिससे उसे बड़ी राहत मिली।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने हेल्पलाइन नंबर 1930 और थाना नरही पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बैंक खाते से 17 फरवरी 2026 को 9,000 रुपये और 19 फरवरी 2026 को 80,000 रुपये, कुल 89,000 रुपये गलती से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए थे।


मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में नरही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच और विधिक प्रक्रिया के बाद न्यायालय के आदेश पर 24 अप्रैल को 88,460 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दिए गए। धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस और नरही थाना टीम का आभार जताया है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार विश्वकर्मा (साइबर प्रभारी), कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेन्द्र मौर्य, मुख्य आरक्षी इन्द्रजीत यादव और आरक्षी सुनील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *