You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य रैली का आयोजन

width="500"

बलिया। श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव के प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्ता के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों-स्वयंसेविकाओं एवं हर विभाग के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रोफ़ेसर धर्मात्मानंद, महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक ई. तुषारनंद एवं अन्य सभी प्राध्यापकगण भी रैली में प्रतिभाग करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

रैली में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं और छात्रों ने हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ती नारे लगाते हुए पूर्ण जोश के साथ आगे बढ़ रहे थे। यह रैली महाविद्यालय से निकलकर रुदल ब्रम्ह बाबा स्थान, चितबड़ागांव बाजार होते हुए पुनः महाविद्यालय में आकर समाप्त हुयी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तेज प्रकाश पाण्डेय, डॉ. उदय नारायण श्रीवास्तव, डॉ. विनोद कुमार यादव, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. पूनम राय, डॉ. आशुतोष कुमार उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, अविनाश पाण्डेय, आरती पाण्डेय, प्रीति मिश्रा, विद्या निवास मिश्रा, लक्ष्मी निवास पाण्डेय, विनोद गुप्ता, विनोद सिंह, मदन सिंह, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *