Ballia : अंतरप्रांतीय गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, एक वाहन बरामद
बैरिया (बलिया)। स्थानीय पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर सोनबरसा मोड़ तिराहे से चोरी की मारुति ब्रेजा कार बरामद कर दिल्ली निवासी अंतर प्रांतीय गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है…
