You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पीए हत्याकांड में एक और आरोपी बलिया से गिरफ्तार

width="500"

बलिया। पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु सरकार के पीए हत्याकांड के प्रमुख शूटर राजकुमार सिंह से कड़ी पूछताछ के बाद सीबीआई ने फेफना क्षेत्र के थम्मनपुरा गांव से नवीन कुमार सिंह को देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से पिस्टल भी बरामद की गई है। रसड़ा क्षेत्र के रतोपुर निवासी राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नवीन सिंह का नाम सामने आया। जिसके बाद सीबीआई ने दबिश देकर उसे पकड़ा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवीन कुमार सिंह पर असलहा तस्कर होने का आरोप है। इसका नाम चंद्रनाथ रथ हत्या मामले में असलहा आपूर्ति करने में सामने आया। हालांकि, जांच के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। यह कार्रवाई सीबीआई ने यूपीएसटीएफ के साथ मिलकर संयुक्त रूप से की है।


नवीन कुमार सिंह, राजकुमार सिंह का रिश्तेदार बताया जा रहा है, वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में फरार ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मनु ने उसे पांच असलहे दिया था। नवीन के पिता अनिल पीडब्ल्यूडी में कार्यरत हैं, नवीन भी पिछले 6 महीने से गाजीपुर में हर घर नल जल योजना के तहत पाइपलाइन का काम कर रहा था। नवीन पर वर्ष 2025 में गोली चलाने का भी आरोप है जिसका मुकदमा फेंफना थाने में दर्ज किया गया था। गांव में चर्चा है कि सिर्फ 2 साल में ही नवीन ने बड़ा मकान बना लिया और गाड़ी भी ले ली। वीआइपी लिखे चार पहिया गाड़ी से चलता था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *