You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बैरिया ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष बने अमरदेव यादव व अशोक पांडेय बने उपाध्यक्ष

width="500"


मझौवां (बलिया)।
बैरिया ब्लॉक के सभा कक्ष में गुरुवार को 2 बजे से बैरिया ब्लॉक प्रधान संघ के विभिन्न पदों का चुनाव किया गया, जिसमें सर्व सहमति से दलपतपुर प्रधान अमरदेव यादव को अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत चरजपुरा के प्रधान अशोक पांडेय को उपाध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में महामंत्री श्रीकांतपुर नारायणगढ़ ग्राम पंचायत के प्रधान अरुण यादव को महामंत्री तथा गोपालपुर ग्राम पंचायत के प्रधान आशा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैरिया ब्लॉक प्रधान संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरदेव यादव ने कहा कि मैं बैरिया ब्लॉक क्षेत्र के सभी 30 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के मान-सम्मान और उनके संघर्षों का साथी रहूंगा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए जो भी हमारे प्रधान भाइयों का प्रस्ताव आदेश निर्देश होगा उसका पालन करूंगा। इस मौके पर बैरिया ब्लॉक के 30 ग्राम पंचायतों के प्रधान अथवा उनके प्रतिनिधि शुभम सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह डब्ल्यू, रोशन गुप्ता, प्रमोद यादव, शिवाजी सिंह, सत्येंद्र यादव, जनार्दन मौर्य, जितेंद्र वर्मा, हृदय वर्मा, मनोज निषाद, भुवनेश्वर राम, अखिलेश यादव आदि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

हरेराम यादव

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *