You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

दो टेलरों की टक्कर में एक टेलर के इंजन में लगी आग, जलकर चालक की दर्दनाक मौत

width="500"

नया भोजपुर थाना के भोजपुर कोठी के पास हादसा
बक्सर।
नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एनएच 922 पर सोमवार सुबह करीब 4ः30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में टेलर चालक की जलकर मौत हो गई। भोजपुर कोठी के पास यह हादसा उस वक्त हुआ जब उत्तर प्रदेश की ओर बालू लादकर जा रहे टेलर (संख्या बीआर 28 जीए 9839) का अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित टेलर सामने खड़ी टेलर में जा टकराया, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई।
आग की सूचना पर डायल 112 और नया भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद टेलर के केबिन से चालक का जला हुआ शव निकाला गया। मृतक की पहचान देवेन्द्र कुमार, निवासी गौनरिया राजा गांव, थाना महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह पूरी तरह जल चुका था
महाराज गंज के पकड़ी नोनिया गांव निवासी टेलर चालक दीनानाथ ने बताया कि वह पानी लेने के लिए रुका था, तभी पीछे से टेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में टेलर का आधा हिस्सा और टेलर के पीछे के दोनों पहिए जलकर खाक हो गए। इस घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *