You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जब जनता दर्शन में डीएम के समक्ष जिंदा हो गयी मृतका शारदा देवी

width="500"

शारदा देवी ने बताया कि मुझे मृतक दिखाकर बड़े पिताजी के पुत्रों ने अपना नाम राजस्व अभिलेखों में कराया दर्ज
बलिया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में आमजन की शिकायतों को सुनकर जूम के माध्यम से जुड़े हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के जनता दर्शन में शारदा देवी पत्नी प्रेमनाथ सिंह, निवासी बसंतपुर, तहसील बैरिया ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि मैं प्रत्यक्ष जिंदा हूं, परंतु राजस्व अभिलेखों में मुझे मृतक दिखाकर बड़े पिताजी के पुत्रों ने वसीयत को बदलवाकर, राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। शारदा देवी ने जिलाधिकारी को बताया कि वे अपने पिता स्वर्गीय राजा राम सिंह की एक मात्र संतान है। पिताजी की मृत्यु के बाद उनका नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुआ था, किंतु वर्ष 2023 में उनको मृतक दिखाकर, उनके बड़े पिताजी के पुत्रों ने अपना नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया है। जिलाधिकारी ने यह प्रकरण जीवित को मृतक दिखाकर वरासत कराए जाने का पाए जाने पर उप जिलाधिकारी बैरिया को जांच अधिकारी नामित कर आगामी 03 दिवस में विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *