You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सैनिक सम्मेलन का आयोजन, एसपी ने सुनीं पुलिस कर्मियों की समस्याएं

width="500"

बलिया। पुलिस लाइन के आर.डी त्रिपाठी सभागार में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थानों के प्रभारी के साथ सम्बन्धित थानों के बारें में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को भी जाना।

बैठक के दौरान जनपद के सभी थानों पर लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद के समस्त थानों पर अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने आदि का निर्देश दिये गये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *