You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जनपदीय विकास मेला का मंत्री दानिश आजादी अंसारी ने किया शुभारंभ

width="500"

बलिया। राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, उत्तर प्रदेश दानिश आजाद अंसारी ने प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के 08 वर्ष तथा केन्द्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गंगा बहुउद्देशीय सभागार परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई त्रिदिवसीय जनपदीय विकास मेला का गुरूवार को तीसरे दिन व अन्तिम दिन फीता काटकर शुभारंभ तथा अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। कार्यक्रम हस्तशिल्प एवं ओ.डी.ओ.पी. थीम पर आधारित था।


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज एवं जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। विभागीय अधिकारियों ने बड़ी संख्या में आए हुए आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र व्यक्तियों का ऑनलाइन आवेदन भी कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा आवश्यकता के अनुरूप दवाएं भी वितरित की गई।

लाभार्थियों को दिये प्रमाणपत्र, प्रधानों को किया सम्मानित
बलिया। राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान किया।

उन्होंने श्रम विभाग की नया सवेरा योजना के अंतर्गत संचालित बाल श्रमिक विद्या योजना के 05 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से, कुल 100 लाभार्थियों (बच्चों) को रुपए 13 लाख 88 हजार धनराशि स्वीकृत का प्रमाण-पत्र वितरित किया,धनराशि खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन योजना के 05 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृत प्रमाण-पत्र तथा 12 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण/ ट्राइसाइकिल भी वितरित किया। उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग विकास एवं सतत स्वरोजगार प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत 05 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने गौरी भईया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को टेबलेट तथा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया।


राज्यमंत्री ने नवचयनित 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति-पत्र तथा सीएम युवा उद्यमी योजना के 26 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत-पत्र/डमी चेक प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में नामांकित छात्रों को स्वीकृत-पत्र तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 11 लाभार्थियों को लोहार ट्रेड का टूलकिट प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थी बच्चों को स्वीकृत प्रमाण-पत्र तथा स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थी बच्चों को स्वीकृत प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *