You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : ससुराल पहुंच युवक ने अपनी ही गाड़ी में लगायी आग, मचा हो-हल्ला

oplus_2

लालगंज। ससुराल में पहुंच युवक ने चारपहिया वाहन में स्वयं आग लगाया और अपने साथी के मोटर सायकिल से भाग गया। लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय चौकी पर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच लड़की और गांव वालों से बात कर जानकारी हासिल किया।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बृहस्पतिवार के सुबह करीब दस बजे योगेंद्र मिश्र निवासी बलिया ने अपने चारपहिया वाहन से उतरा और गाड़ी में आग दी। आस पास के लोगो ने जब हो हल्ला किया तो वह अपने साथी के मोटर सायकिल पर बैठ भाग खड़ा हुआ। लोगो ने इसकी सूचना चौकी लालगंज पर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच लोगो से जानकारी हासिल किया। वाहन ऐप पर देखने से पता चला कि गाड़ी योगेंद्र मिश्र के नाम से है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक गाड़ी से उतरा और अपने ही गाड़ी में आग लगा दिया। गोपालपुर गांव के लोगो ने बताया कि गांव के हिना श्रीवास्तव का प्रेम विवाह 2014 में योगेंद्र मिश्र बलिया वाले के साथ हुआ था पति पत्नी और साले के बीच विवाद चल रहा है। पति पत्नी के बीच मामला न्यायालय में भी चल रहा है। थानाध्यक्ष दोकटी हरिशंकर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी लड़की ससुराल और मायके के बीच विवाद का मामले सामने आ रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *