You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सबके सुख-दुख में सहयोगी रहे दशरथ प्रसाद का निधन, चहुंओर शोक

width="500"

बलिया। सबके दुःख सुख में बढ़ चढ़ कर सहयोग व आजीवन समाज के लिए चलने वाले कुशवाहा सभा बलिया के संस्थापक सदस्य 92 वर्षीय जिला कुशवाहा सभा बलिया पूर्व मंत्री, पूर्व कोषाध्यक्ष दशरथ प्रसाद कुशवाहा के उनके जगदीशपुर बलिया स्थित आवास पर गुरूवार की सुबह अचानक मौत की खबर मिलते ही पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सुबह से ही ताता लग गया।

उनके पुत्र परमात्मानंद कुशवाहा ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह 9 बजे बलिया गंगा घाट पर किया जाएगा। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में प्रमुख रूप से अध्यक्ष जिला कुशवाहा सभा पूर्व प्रमुख बड़ेलाल मौर्य, नेता प्रेम वर्मा, पवन मौर्य, विनोद वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, दीनानाथ वर्मा, रामाशीष यादव, तिलक मौर्य, रविन्द्र प्रसाद, रामजी वर्मा, अनिल वर्मा आदि सैंकड़ों लोग रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *