You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : शिवरात्रि के बाद भी नहीं जारी हुई भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची

25 प्रतिशत दलित व महिलाओं को भी मिलेगा स्थान
रोशन जायसवाल,
बलिया।
भाजपा के नये जिलाध्यक्षों की सूची महाशिवरात्रि बीतने के बाद भी जारी नहीं हो पायी। अब चर्चा यह हो रही है कि 25 प्रतिशत दलित व महिलाओं को भी पार्टी स्थान देगी। शायद यही वजह हो सकती है कि नये जिलाध्यक्षों की घोषणा में विलंब हो रही है। करीब डेढ़ माह से नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी करने की कवायद चल रही है।

क्षेत्रीय कार्यालय से गयी सूची लखनऊ तक पहुंची और लखनऊ से सूची दिल्ली केंद्रीय कार्यालय पहुंची है। नये जिलाध्यक्ष के घोषणा के पीछे जातिगत समीकरण को भी पार्टी विशेष महत्व देने में लगी हुई है। क्योंकि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छोटी जातियों को अपने पाले में लेने के लिये भाजपा दलित और महिलाओं को भी महत्व दे सकती है। अब चर्चा यह हो रही है कि फरवरी बाद जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *