You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अपने आप में एक विचार थे जननायक कर्पूरी ठाकुर: बोले उदय नारायण

width="500"

बलिया। ऑल इंडिया महापदम नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद दिखाइए बलिया के तत्वाधान में सामाजिक न्याय के प्रणेता भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयन्ती समारोह, चलो गांव की ओर के तहत निरुपुर, बेलहरी में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि उदय नारायण नंद, विशिष्ट अतिथी एलबी शर्मा, जिलाध्यक्ष नथुनीराम नंद व महिला मोर्चा कि जिलाध्यक्षा सुमन ठाकुर तथा जिला सचिव सुनील कुमार ठाकुर ने शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्पित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ईमानदारी व सादगी के प्रतीक तो थे ही किन्तु वे अपने आप में एक विचार थे। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का व्यक्तित्व शिवाजी, गांधीजी, अम्बेडकर, लोहिया, शास्त्री जी जैसी सख्सियत का अनुपम मेल था।

श्यामू ठाकुर, गुलाबचंद शर्मा, इंजीनियर अशोक, सौरभ ठाकुर, शम्भूनाथ ठाकुर, कौशल ठाकुर, चंदन ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, सुमन ठाकुर, श्रीलता देवी, सपा नेता श्यामू ठाकुर, गुलाबचंद नंद, मनोज ठाकुर नंदवंशी, जितेंद्र ठाकुर, एडवोकेट राघवेंद्र. एडवोकेट निर्मल कुमार, सपा नेता श्यामू ठाकुर, सुभाष ठाकुर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नथूनी राम नंद और संचालन डॉ. सुनील कुमार ठाकुर तथा आभार संरक्षक नित्यानंद ठाकुर ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *