You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : समाजसेवी ने स्टेशन अधीक्षक को रेल मंत्री को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन

width="500"


रसड़ा (बलिया)।
युवा समाजसेवी विश्वजीत जायसवाल ने बुधवार को रसड़ा रेलवे स्टेशन अधीक्षक को रेल मंत्री के नाम से तीन सूत्री मांग पत्र ज्ञापन सौंप कर भारत सरकार को रेल ज्ञापन सौंपा। स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते हुए युवा समाजसेवी विश्वजीत जायसवाल ने तीन सूत्री पत्रक देकर रेल मंत्री से मांग किया है कि रसड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बैठने का तीन सेड लगाया जाए और दो नंबर प्लेटफार्म पर तीन सेड के अलावा यात्रियों के लिए जैसे बुढ़े मरीज कमजोर महिलाएं बच्चों के लिए स्वचालित सीढ़ियां, क्योंकि बूढ़े बच्चे बीमार लोग चलने फिरने में असमर्थ रहते हैं, तीसरा उन्होंने मांग किया है कि रसड़ा कस्बा सहित क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों के लिए तेज गति से चलने वाली सुपरफ़ास्ट ट्रेन जो गरीब नवाज से लेकर बहुत ऐसे ट्रेन है जो रसड़ा प्लेटफार्म पर नहीं रूकती है। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र जनता के लिए रसड़ा से दूर-दूर ट्रेन पकड़ने के लिए वाराणसी, छपरा, गोरखपुर, बलिया, मऊ, बक्सर, गाज़ीपुर चलकर ट्रेन पकड़ना पड़ता है जो क्षेत्र की दुर्दशा की हाल है। उन्होंने मांग किया है कि रसड़ा रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट ट्रेन को रोका जाए और जो प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए अभाव बैठने कुर्सियां आदि महिलाओं बच्चों बूढ़े मरीज के लिए स्वचालित सीढ़ी लगाई जाए। इस मौके पर दिलीप मद्धेशिया, गोलू गुप्ता, अजीत गुप्ता, अभिषेक, आदर्श जायसवाल, नीरज, प्रिंस, गौरव आदि मौजूद रहे।
शिवानन्द वागले

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *