Ballia : नगर पालिका ने अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया अभियान

बलिया। नगर पालिका द्वारा पुलिस बल और जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। मुख्य सड़क के किनारे बनी नाले नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। साथ ही सड़क पर एडवरटाइजमेंट बोर्ड को जब्त कर जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण अभियान मुख्य सड़क स्वाद होटल से होते हुए देवी दवा संगम होते हुए रमन डायग्नोस्टिक सेंटर तक फिर पुनः देवी दवा संगम से होते हुए ओवर ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी तक चलाया गया।

सब्जी मंडी में अवैध रूप से अतिक्रमण करके सब्जी बेच रहे व्यक्तियों को चेतावनी देकर पुलिस बल के सहयोग से हटाया गया। अतिक्रमण अभियान में 27800 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। उक्त अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान में डिप्टी कलेक्टर अभिनेद्र, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, नायब तहसीलदार विशाल सहित नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी, सहायक अभियंता, सफाई एवं खाद निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं नगर पालिका के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे। अन्य कर्मचारी गणों के साथ पर्याप्त पुलिस बल भी उपस्थित रहा।

