You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में हुए भर्ती

width="500"

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चोरों ने चाकू से हमला कर दिया है। इस हमले में अभिनेता घायल हो गये है। अभिनेता को घायल हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि चोरी की फिराक में सैफ अली खान के घर चारो ने धावा बोला था जिसके बाद ये घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, ये घटना सुबह 3 बजे की है। एक चोर सैफ के घर में घुस गया था। इसी दौरान कुछ नौकर नींद से उठे। उन्होंने शोर मचाया। सैफ अली खान की भी नींद टूटी। वह बाहर आ गए। उन्होंनो चोर को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान चोर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। वह घायल हो गए। घर के नौकर और कुछ सदस्य सैफ को अस्पताल लेकर गए. उन्हें भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद चोर फरार है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उसे पकड़ने में जुट गई है। सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर और उनके बच्चे सुरक्षित हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *