You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मेकिंग द सांता क्लॉज़ एवं क्रिसमस ट्री प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

width="500"

बलिया। स्थानीय घनश्याम नगर स्थित अवध पब्लिक स्कूल पर क्रिसमस डे के पूर्व संध्या पर मेकिंग द सांता क्लॉज़ एवं क्रिसमस ट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य छाया ने कहा कि दुनियाभर में 25 दिसंबर के दिन को क्रिसमस डे मनाया जाता है, वैसे तो ये ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है लेकिन लोकप्रियता के चलते अब हर धर्म के लोग खूब उत्साह के साथ क्रिसमस मनाने लगे हैं। इस दिन लोग चर्च जाते हैं, अपने घरों को सुंदर सजाते हैं, क्रिसमस ट्री लगाते हैं, केक काटते हैं, साथ ही दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाकर गिफ्ट्स के साथ उन्हें क्रिसमस की ढेरों बधाइयां भी देते हैं।

विद्यालय के सह- प्रबंधक साकेत त्रिपाठी ने कहा कि उक्त प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में क्रिसमस पर पर्व के बारे में जागरूक करना हैं। श्री त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं मदन मोहन मालवीय को उनके जयंती की पूर्व संध्या पर नमन किया। इस अवसर पर डीडी त्रिपाठी, अदिति, पूजा, वेदांशी त्रिपाठी, अभिषेक उपाध्याय, राहुल दुबे, अरुण कुमार, रविशंकर चौबे, बजरंगी वर्मा, अवशेष उपाध्याय आदि उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *