You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : वेतन भुगतान को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मियों का धरना जारी, दी यह चेतावनी

width="500"

बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन (बलिया) के तत्वावधान में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चौथे दिन शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। जनपद के 179 माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मियों का बगैर कारण बताये विगत चार माह से वेतन रोक दिया गया है। वेतन के भुगतान न होने से अधिकांश कर्मचारियों के परिवार के सामने भुखमरी की स्तिथि उत्पन्न हो गई है।

वेतन भुगतान को लेकर कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय का आदेश भी कार्यालय को उपलब्ध कराया है, परन्तु जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा इस दिशा में अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिये जाने से आहत कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है। धरने में उप्र माशिसं के जिला मंत्री शशिभूषण उपाध्याय एवं राम अशिष्ट राम, कृष्णपाल सिंह (बंटी), शिवमंगल सिंह, मनोज पाण्डेय, गौरीशंकर सिंह, श्यामेश चौबे, सत्येंद्र यादव, शांतनु सिंह प्रबोध कुमार पाण्डेय तथा संयुक्त मंत्री शिवांश सिंह आदि सहित सैकडों शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
संगठन के नेता शिवमंगल सिंह का कहना है कि अपने वेतन भुगतान के मांगो को लेकर हम सभी बंधुओं का ये धरना आगे भी जारी रहेगा और तब तक जारी रहेगा जब तक हमारा एक मुश्त समाधान ना हो जाए। उन्होंने कहा है कि 23 दिसम्बर को यह धरना आमरण अनशन में बदल जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *