You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भाजपा से बड़ा दलित हितैषी कोई नहीं, दलितों को भड़का रही कांग्रेस व सपा : रामइकबाल सिंह

width="500"

लोक निर्माण के डाकबंगले पर पूर्व विधायक ने की प्रेसवार्ता
बलिया।
देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में डा.भीमराव अंबेडकर संबंधित बयान पर कांग्रेस सहित समग्र विपक्ष का प्रलाप असंतुलित सोच का प्रदर्शन भर है। यह कार्य केवल दलित वर्ग को भड़काने के लिये किया गया है। डा. अंबेडकर को खुद पंडित जवाहरलाल नेहरू नेता नहीं मानते थे। उक्त बातें लोक निर्माण के डाकबंगले पर प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा से बड़ा दलित हितैषी दूसरी कोई पार्टी नहीं है।

भाजपा ने ही देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति की कुर्सी पर रामनाथ कोविंद और द्रोपदी मुर्मु को बैठाया है। भाजपा समर्थित सरकार ने ही बाबा साहब को भारत रत्न दिया। जबकि कांग्रेस लंबे समय से देश पर शासन कर रही थी उसने तो ऐसा कभी नहीं किया। वहीं पुरातन कांग्रेस की मानसिकता और संस्कार उसके वर्तमान के उत्तराधिकारियों में देखने को लोकसभा में मिला। जहां भाजपा के दो-दो सांसद घायल हो गये।

विपक्ष की राजनीति करने वाली सपा पता नहीं किस मुुंह से दलित हितों की बात करती है। कहा कि देश की दलित वर्ग की सबसे कद्दावर नेता मायावती जो प्रदेश का चार बार मुख्यमंत्री रही उनको गेस्ट हाउस लखनऊ में गैस पाइप कमरे में डालकर जलाकर मारने का प्रयास किसने किया, उत्तर होगा सपा ने। पूंजीपरस्त सपा जो आज लोहिया के विचारों से कोसों दूर है। वह केवल हिंदुओं को बांटकर उसके साथ मुस्लिम वोट जोड़कर सता तक पहुंचना चाहती है। जो कभी संभव नहीं है।

पढ़ाई व दवाई पर पूर्व विधायक ने कहा…
वहीं पढ़ाई और दवाई व्यवस्था पर पूर्व विधायक ने कहा कि सबकुछ कोलेप्स है। जिला चिकित्सालय तक हर्ट और न्यूरो के डाक्टर नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टरों के अभाव में ताले लटक रहे है। उन पर एक एमडी डाक्टर तक नहीं है। पढाई तो किसान, गरीब, परिवार के बच्चों को निगल गयी। कक्षाएं चलती नहीं हकेवल प्रमाणपत्र पाकर नौजवान घूम रहा है और किसी प्रतियोगी परीक्षा में ज्ञान के अभाव में पास नहीं कर पा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरन गीताशरण सिंह, विनोद तिवारी, संतोष सिंह, मकरध्वज आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *