You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पसंद व नापसंद से न होकर संगठन हित में होना चाहिए चुनाव : बोले पूर्व सांसद

width="500"

भाजपा कार्यालय पर चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
बलिया।
भाजपा के संगठन पर्व के तहत प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव होना है। यह चुनाव पसंद व नापसंद से न होकर संगठन हित में होना चाहिए। इसके लिए बूथ व मंडल बूथों का मजबूत होना आवश्यक है।

इससे भाजपा की मजबूती होगी। यह बातें अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कही। गुरुवार को वह भाजपा कार्यालय पर चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मजबूत बूथ और मंडल इकाइयां ही 2027 के चुनावों में भाजपा की तीसरी बार लगातार सरकार बनाने में सहयोगी होंगी।

कहा कि 35 से 45 वर्ष तक की आयु तक के कार्यकर्ता को ही मंडल अध्यक्ष के लिए चुनना है। कहा कि मण्डल अध्यक्ष वहीं होगा जो दो बार सक्रिय सदस्य हो। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने भी चुनाव प्रक्रिया बताई।

पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात भी कही।

इस मौके पर पूर्व सांसद भरत सिंह, राजधारी सिंह, विजय बहादुर सिंह, विनोद शंकर दुबे, सुरेन्द्र सिंह, जयप्रकाश साहू, उपेंद्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *