You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मनियर और सिकंदरपुर में सपा के राष्ट्रीय सचिव ने किया दौरा

width="500"

बलिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के मनियर में केनरा बैंक का उद्घाटन सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश कुमार सिंह ने किया और मनियर में स्थित बलदाउ जी के प्रतिमा पर साथ ही जवाहर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिये सौभाग्य की बात है कि मैं आज मनियर में हूं, और उस जगह पर हूं जहां आज क्षेत्र के महापुरूष की आदमकद प्रतिमा लगी है।

ये स्मारक संदेश देता है कि गरीबों और असहायों की सेवा करने वाले लोगों की स्मृतियां हमेशा जीवित रहती है। ऐसे महान पुरूषों को मैं नमन करते हुए कमलेश सिंह को बधाई देता हूं कि उन्होंने उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर लोगों की सेवा कर रहे है। इसके बाद अवलेश सिंह सिकंदरपुर में विधायक मो. रिजवी के आवास पर पहुंचे और वहां उनके बड़े भाई के श्रद्धांजलि सभा शामिल हुए। विधायक मो. रिजवी के साथ काफी समय बिताया।

उसके बाद सपा के वरिष्ठ नेता डा. शुएबल के सिकंदरपुर स्थित क्लीनिक पर पहुंचे जहां दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए उनके सम्मान में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अवलेश सिंह ने कहा कि डा. शुएबुल इस्लाम पक्के समाजवादी है और सपा के मिशन केा आगे बढ़ा रहे है। इसके साथ अमित सिंह, बबलू सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *