You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : स्मृति दिवस पर एक साथ दिखे योगेश्वर व राजेश, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
लोकसभा सलेमपुर की राजनीति में दो नाम काफी चर्चाओं में है। राजेश सिंह दयाल और योगेश्वर सिंह की जोड़ी उस वक्त खिली जब कुसौरा में आयोजित स्मृति दिवस पर राजेश सिंह दयाल योगेश्वर सिंह के माता पिता को नमन करने पहुंचे हुए थे। चर्चा यह होने लगी कि भले ही चुनाव में टिकट को लेकर दोनों आमने सामने रहे लेकिन आज दोनों एक साथ भाइचारा का संदेश दे रहे है। बताते चले कि लोकसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी से राजेश सिंह दयाल टिकट के लिये प्रमुख दावेदारों में थें वहीं योगेश्वर सिंह भी टिकट की दावेदारी में अपनी अलग भूमिका निभा रहे थे।

दोनों बड़े नेता स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर काम कर रहे थे। हालांकि योगेश्वर सिंह की स्वास्थ्य सेवाएं आज भी चल ही है। लोकसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद राजेश सिह दयाल सहतवार में पहली बार दिखे थे। उधर प्रकाशित खबरों से सलेमपुर की राजनीति में राजेश सिंह दयाल और योगेश्वर सिंह का नाम काफी चर्चाओं में आया। अब यह जोड़ी फिर 2029 में टिकट को लेकर आमने सामने हो सकती है। वैसे राजेश सिंह और योगेश्वर सिंह को लेकर क्षेत्र की जनता उम्मीद की राह देख रही है और जनता यह मांग कर रही है कि ये दोनों नेता जनता में अपनी सेवा देते रहे ताकि जनकल्याण होता रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *