You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ददरी मेला : गोपाल राय के गीत पर अक्षरा ने लगाया ठुमका

width="500"

करीब चार घंटे तक अक्षरा ने गीत के साथ किया नृत्य
बलिया।
ऐतिहासिक ददरी मेला के भारतेंदु मंच पर देश की जानी मानी कलाकार अक्षरा सिंह ने करीब चार घंटे तक गीत और नृत्य के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया। भले ही गोपाल राय ददरी मेला के भारतेंदु मंच पर मौजूद नहीं थे लेकिन उनकी द्वारा गाये गीत चले लू डहरिया त नदी बीच नया हिलोर मारे पर अक्षरा सिंह ने जमकर ठुमका लगाया।

उसके अलावा बलिया के शनि पांडेय ने मैं जिला जिला ह आपन जिला बागी बलिया ह के गीत पर भी भारतेंदु मंच पर अक्षरा सिंह के साथ आये कलाकारों ने गीत गाया। पहले अक्षरा सिंह ने करीब एक दर्जन से अधिक विभिन्न कलाकारों द्वारा गाये हुए गीतों को सुनाया। उसके बाद विभिन्न कलाकारों के गाये हुए गीतों पर ठुमके भी लगाये।


विधायक केतकी सिंह से नहीं मिल पायी अक्षरा
बलिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह से अक्षरा सिंह से नहीं मिल पायी और विधायक केतकी सिंह को मंच पर अक्षरा से आने से पहले जाना पड़ा। हुआ यूं कि कार्यक्रम का उद्घाटन केतकी सिंह ने जैसे ही किया उसी दौरान अक्षरा सिंह को सम्मानित करना था। मंच संचालक ने कई बार अक्षरा सिंह को मुच पर आने के लिये आवाज दी लेकिन अक्षरा सिंह ग्रीन रूम में तैयार होने में व्यस्त थी। जिसके चलते मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के जाने के बाद अक्षरा सिंह मंच पर पहुंची।

इसके पहले विधायक केतकी सिंह को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने स्वागत और सम्मान किया और जिलाधिकारी को ईओ सुभाष कुमार ने स्वागत किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, सीआरओ त्रिभुवन मौजूद रहे।


भारतेंदु मंच पर अक्षरा संग सेल्फी लेने पहुंच गये लोग
बलिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी भारतेंदु मंच पर ऐसे लोग चढ़ गये जिन्हें पुलिस रोक नहीं लगा पायी और लोग अक्षरा सिंह के साथ सेल्फी लेने लगे। हालांकि अक्षरा सिंह ने बुरा नहीं माना लेकिन पब्लिक हुटिंग करने लगी। बाद में पुलिस ने किसी तरह से लोगों को नीचे उतारा। ऐसा पहली बार हुआ कि लोग कलाकार के साथ सेल्फी लेने के लिये मंच पर चढ़ गये।

देर रात तक जमे रहे अधिकारी व पुलिस के जवान
बलिया। अक्षरा सिंह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जहां दर्शक रात भर जमे रहे वहीं अधिकारी भी बैठे रहे। वहीं पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।


अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में भी नहीं दिखे चेयरमैन
बलिया। ददरी मेला के लगातार कई कार्यक्रमों में नगरपालिका अध्यक्ष संत कुमार मिठाई लाल नहीं दिख पा रहे है। वजह क्या है यह बताना बड़ा मुश्किल है लेकिन कुछ न कुछ जरूर है। जिसके कारण चेयरमैन भारतेंदु मंच से दूरी बनाये हुए है। भूमि पूजन, गंगा आरती व चेतक प्रतियोगिता में चेयरमैन दिखे लेकिन दंगल, कवि सम्मेलन व अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में नहीं दिखे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *