You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बड़सरी जागीर में हुआ महावीरी झंडोत्सव समारोह, दंगल व विशाल भंडारा का आयोजन

oplus_32


मनियर (बलिया)।
ब्लॉक के बड़सरी जागीर में श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर पर सोमवार 11 नवम्बर को महावीरी झंडोत्सव समारोह, दंगल एवं विशाल भंडारा का आयोजन सतीश सिंह ’’मिंटू’’ एवं गांववासियों द्वारा किया गया। सतीश सिंह ’’मिंटू एवं गांववासियों ने बताया कि मंदिर की स्थापना सन् 1951 में स्व. जलेश्वर सिंह द्वारा किया गया था, तब से लगातार हर वर्ष गांववासियों के सहयोग से दंगल एवं भंडारा का आयोजन किया जाता हैं।

oplus_32

लोगों ने बताया कि इस विशेष मौके पर अयोध्या से संतांे को बुलाया गया था तथा हनुमान जी के रूप में नाट्य के लिए प्रयागराज से कलाकारों को बुलाया गया था। यहां आयोजित दंगल में दूर-दूर के जिलों से पहलवानों ने भाग लिया एवं गांव के लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा हनुमान जी की पूजा की गयी एवं उनके उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रतिज्ञा ली गयी।
उद्देश्य कुमार सिंह

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *