You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : सुभासपा विधायक ने किया नवनिर्मित तीन सीसी रोड का लोकार्पण


बेल्थरारोड (बलिया)।
विधानसभा 357 क्षेत्र बेल्थरा रोड के ग्राम अवाया और खंदवा गांव में त्वरित आर्थिक विकास योजना 2023-24 के मद से नवनिर्मित तीन सीसी रोड का लोकार्पण शनिवार को क्षेत्रीय सुभासपा से विधायक हंसू राम द्वारा किया गया। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सीयर ब्लॉक के सभी 94 ग्राम पंचायत और नगरा ब्लॉक के अधिकांश गांवों की सड़कों को तहसील मुख्यालय से जोड़ना उनका लक्ष्य है। इसी के दृष्टिगत लगातार गांवों की जर्जर सड़कों का कायाकल्प शुरू किया गया है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि विधायक के प्रयास से अकेले सीयर ब्लॉक के 94 में 75 ग्राम पंचायतों में प्रमुख लिंक सड़क बनाया गया है। विधायक निधि से अवाया गांव में पीडब्लूडी सड़क से गौतम राजभर के घर से हीरा राजभर के घर तक करीब 150 मीटर और त्वरित आर्थिक विकास योजना से अवाया गांव में ही शहाबुद्दीन के घर से आरएनटी बिठुआ मार्ग तक करीब 900 मीटर सीसी सड़क नवनिर्माण एवं लोकार्पण किया गया। जबकि खंदवा गांव में भी 150 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर प्रधान डॉ0 मनोज राम, समाजसेवी राधेश्याम यादव उर्फ गब्बर यादव, शिवनाथ लंकेश, प्रधान सतीश, विजय कुमार पूर्व बीडीसी अमलेश कन्नौजिया, बीडीसी रत्नेश मौर्य, शिवकुमार राजभर, रामसमझ राजभर, गायक पप्पू पांडे, सतीश कन्नौजिया, मुन्ना यादव, रामचंद्र राजभर, घनश्याम भारती आदि मौजूद रहें।
जयप्रकाश बरनवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *