You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पचरूखिया घाट का नजारा: घाटों पर जुटने लगी भीड़

width="500"

हरेराम यादव,
मझौंवा।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा आकर्षण का केंद्र बना पचरुखिया मझौवां गंगा घाट को बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। गंगा घाट पर बेदी के साथ साथ केला के वृक्ष लगाकर उसके ऊपर गुब्बारा सजाया गया है। इस महापर्व के कई विशेष नियम हैं और इसके प्रत्येक दिन के प्रसाद का अपना अलग महत्व होता है. नहाय खाय से इस पर्व का अनुष्ठान शुरू होता है। फल-फूल के साथ दौरा को सजा कर गंगा नदी किनारे पहुंचते हैं और छठवर्ती परिक्रमा करती हैं।

भगवान भास्कर को अर्घ्य देती हैं फिर किनारे में हाथ जोड़े दीपक जलाकर छठी मईया की पूजा अर्चना करती हैं, इस पर्व का महत्व काफी आस्था से जुड़े होते हैं। यह पर्व एकता एवं शान्ति का संदेश देता है। सुरक्षा में तैनात रहे रामगढ़ चौकी इंचार्ज कृपाशंकर सिंह, रामबाबू गोस्वामी, बालाजीत सिंह, चन्द्र प्रकाश भारती, महिला आरक्षी बबली आदि लगभग एक दर्जन फोर्स लगी रही। सिविल ड्रेस में भी जवान गस्त करते नजर आए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *