You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नहाय खाय व्रत से शुरू हुआ छठ महापर्व का पहला दिन

width="500"


घाटों व मार्गों के साफ-सफाई की हुई शुरूआत
बांसडीह (बलिया)।
छठ महापर्व के पहले दिन नहाय खाय से व्रत की शुरुआत मंगलवार से हो गई। कस्बे के मुख्य बाजार पूजन सामग्रियों से पट गये हैं। खरीदारों की भीड़ भी बाजारों में देखी जा रही है। कस्बे में छठ पूजा का उमंग कुछ ऐसा है कि महंगाई का असर भी फीका पड़ गया है। व्रती महिलाएं छठ पूजा हेतु दउरा, सुपली, फल मिठाई, कपड़ा इत्यादि की खरीदारी कर रहीं है। वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे के सभी घाटों की साफ-सफाई अंतिम चरण में है।

चेयरमैन सुनील कुमार सिंह स्वयं अपने देख-रेख में छठ घाट और व्रती महिलाओं के आने-जाने वाले मार्गाें की मरम्मत व साफ-सफाई करवा रहे है। जेसीबी से घाट की तरफ जाने वाले मार्गाें की सफाई करवाई जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल संजय कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज रंजीत विश्वकर्मा पुलिस फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे। चौकी इंचार्ज द्वारा भारी भीड़ को देखते किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए कचहरी चौराहे से सभी प्रकार के वाहन स्टैंडो को चौराहे से करीब तीन सौ मीटर दूर करवा दिया गया। वहीं बड़ी बाजार में भी कई स्थानों पर पुलिस फोर्स मौजूद दिखी। पुलिस की ओर से भी छठ पूजा के मद्देनजर घाटों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। सभी प्रमुख छोटे-बड़े घाटों पर पुलिस तैनात रहेगी।
विजय गुप्ता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *