You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : छठ महापर्व: श्रीनाथ बाबा सरोवर की हुई साफ-सफाई

width="500"


रसड़ा (बलिया)।
छोटी काशी के नाम से मशहूर श्रीनाथ बाबा सरोवर छठ महापर्व को लेकर आदर्श नगर पालिका परिषद के कर्मचारी द्वारा सरोवर की साफ-सफाई आरंभ कर दी गई है। आदर्श नगर पालिका के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने बताया कि बिहार, झारखंड के बाद उत्तर प्रदेश पूर्वांचल में छोटी काशी के नाम से रसड़ा श्रीनाथ बाबा सरोवर पर छठ महापर्व को आज आधुनिक रूप से मनाया जाता है। सबसे पहले महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रख कर अपने परिवार के लोगों के लए लिए समृद्धि स्वस्थ और सुख संतान की प्राप्ति के लिए मनाया जाता है, जिसमें रसड़ा के आस-पास के महिलाओं द्वारा श्रीनाथ बाबा सरोवर में पूजा-अर्चना भगवान भास्कर की आराधना करती है। इस मौके पर इस बार आदर्श नगर पालिका द्वारा पूरा रसड़ा नगर की सफाई, लाइट श्रीनाथ बाबा सरोवर की सफाई के साथ-साथ इस बार आधुनिक लाइट प्रकाश की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर लेखा लिपिक प्रदीप गुप्ता कुछ दिन पहले से ही श्रीनाथ बाबा सरोवर की सफाई एवं लाइट व्यवस्था की गई है। छठ महापर्व पर सब कुछ सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी कमरकस लिया है। महिलाओं के सुरक्षा के लिए महिला पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड के जवान कोई घटना न हो व मुखबिर को भी लगाया गया है।
शिवानंद वागले

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *