Asarfi

Ballia : 31 अक्टूबर को बंद रहेगा दीवानी न्यायालय

width="500"


चतुर्थ शनिवार 23 नवंबर को होगा न्यायिक कार्य
बलिया।
उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में दीपावली अवकाश 31 अक्टूबर 2024 बृहस्पतिवार को घोषित किया गया है और चतुर्थ शनिवार यानि 23 नवंबर 2024 को न्यायिक कार्य दिवस के रूप में पूर्ववत जैसा खुला रहेगा। साथ ही यह आदेश सिविल जज (जू डी) रसड़ा एवं ग्राम न्यायालय सिकंदरपुर में भी प्रभावी रहेगा। इस अवकाश की जानकारी जनपद न्यायाधीश अमितपाल सिंह के कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं अशोक कुमार उपाध्याय ने दी है। उक्त आदेश की प्रतिलिपि सभी न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी एवं बार एसोसिएशन को भी दे दी गई है।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *