You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ददरी मेला को राजकीय मेला घोषित करने के लिये डीएम ने शासन को भेजा पत्र

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
जब-जब ददरी मेला की तिथि नजदीक आती है तो ददरी मेला को राज्य और राजकीय मेला घोषित करने की मांग उठती है। उत्तर प्रदेश में सात साल से उपर योगी सरकार है। इन सात वर्षों में ददरी मेला और राज्य और राजकीय स्तर पर दर्जा नहीं मिल पायी। जबकि इसके पहले उत्तर प्रदेश में मुलायम और अखिलेश की सरकार रही, उसमें तत्कालीन मंत्री नारद राय, अंबिका चौधरी भी प्रयासरत रहे लेकिन सपा सरकार में भी ददरी मेला को मान्यता नहीं मिल पायी।

इसके बीच बसपा सरकार भी आयी, लेकिन इस सरकार में भी ददरी मेला को राज्य स्तर का दर्जा नहीं मिल पाया। अब भाजपा सरकार में नगरपालिका परिषद ने बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर डीएम के माध्यम से शासन को पत्र भेजा है। जिस पर डीएम ने अपना मोहर लगाकर शासन में प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजा है। अब देखना यह होगा कि ददरी मेला को शासन राजकीय स्तर पर मेला घोषित करता है या नहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *