You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, तस्कर सब इंस्पेक्टर के पद पर है तैनात

width="500"

बलिया। सदर कोतवाली थाना पुलिस द्वारा कार से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कार सहित अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर कुल 121.60 लीटर बरामद किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार गुरूवार को कोतवाली पुलिस टीम जमुना बाध चाभी घाट के पास गश्त पर थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति कार में अवैध शराब लेकर जीवन ज्योति अस्पताल की तरफ से आ रहा है। मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास कर थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा जमुआ बंधे पर घेराबन्दी कर दी गयी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकवाकर उसकी तलाशी ली गयी तो वाहन से भिन्न भिन्न ब्राण्ड की व बीयर कुल 121.60 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। वहीं वाहन चालक रवि किशन पराशर पुत्र स्व. पशुपति नाथ निवासी मिश्रवलिया पोस्ट जलालपुर थाना जलालपुर जनपद सारन छपरा बिहार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया कृपा शंकर ने बताया कि कोतवाली पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी की गयी है, यह शराब रवि किशन नामक व्यक्ति से बरामद की गयी है जो बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। तस्कर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *