You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : धूमधाम से निकला महाबीरी झंडा जुलूस, राम दरबार की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र

width="500"


गड़वार (बलिया)।
क्षेत्र के बरवां गांव में मंगलवार को महाबीरी झंडा जुलूस व भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पूरे दिन हवन-पूजन व सुंदरकाण्ड का पाठ चला। वहीं दोपहर से गाजे-बाजे और हाथी घोड़े के साथ जयकारा लगाते हुए भव्य शोभा यात्रा दुधेश्वर नाथ मंदिर परिसर से निकाली गई। शोभा यात्रा दक्षिणी चट्टी, शिव मंदिर, खेल का मैदान होते हुए पुनः मंदिर परिसर जाकर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में राम दरबार, हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा के दौरान हनुमान जी के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। वहीं दुधेश्वर नाथ मंदिर परिसर में लगा मेले में मेलार्थियों ने चाट और जलेबी का लुत्फ उठाया। वहीं महिलाओं ने सौन्दर्य प्रशासन सामग्री की जमकर खरीददारी की। इस मौके पर आयोजक मनोज सिंह चौहान, हरखनाथ सिंह, चौहान, शत्रुघ्न, घूरा गिरि, अजय सिंह, प्रमोद वर्मा, शिवजी यादव, मुकेश चौहान, सोनू, सुनील, मनोज आदि मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सुखपुरा थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल सहित महिला सिपाही कर्मी चक्रमण करते रहे।
अभिषेक पाण्डेय

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *