You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : खरौनी में पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ प्रतिमा विसर्जन

बांसडीह (बलिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खरौनी में विजयदशमी के दिन रावण दहन कार्यक्रम में हुए भारी बवाल मारपीट के बाद सोमवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मूर्ति विसर्जन हुआ। खरौनी पोखरे के पास शक्ति बाबा ज्योति संघ और टीका बाबा स्पोर्ट्स क्लब के पंडाल के आसपास रविवार के हुए बवाल के बाद से ही शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशाशन की तरफ से कई थानों की भारी पुलिस फोर्स और पीएसी की तैनाती की गई थी।

खरौनी गांव के सभी पूजा समितियों द्वारा सुबह से ही मूर्ति विसर्जन में लग गए। सभी समितियां पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ट्रैक्टर पर अपनी अपनी मूर्तियां कोतवाली क्षेत्र के पर्वतपुर रेगुलेटर के पास घाघरा के छाडन में विसर्जित की गई। विसर्जन कार्यक्रम पूरी तरह से सादे तरीके से शांति व्यवस्था से सम्पन्न हुआ। खरौनी से लेकर पर्वतपुर तक पूरे रास्ते चप्पे चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी रही। मूर्ति विसर्जन में बांसडीह कोतवाल पूरी फोर्स की साथ मुस्तैद रहे। साथ कई थानों की फोर्स मौजूद रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *