You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : एनसीसी से व्यक्तित्व एवं चरित्र का होता निर्माण: बोले अनिरूद्ध सिंह

width="500"

बलिया। दूजा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रजौली-सहतवार में 93 यूपी बीएन एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह विधिवत संपन्न हुआ। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुराग तिवारी एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल चौधरी के निर्देशन में आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर महाविद्यालय में चला। महाविद्यालय के प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह ने कैडेट्स को अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए तैयार रहने की सीख दी। एन.सी.सी. से व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण होता है। राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय भावना अपने अंदर लाने के लिए प्रेरित किया।
कैंप में प्रतिदिन रेवती स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधिकारी डा.बद्री ने कैडेट्स के स्वास्थ्य की देखभाल की और व्याख्यान के माध्यम से कैडेटों को स्वस्थ रहने के सुझाव दिए। कमांडिंग ऑफिसर अनुराग तिवारी ने प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.पंकज कुमार सिंह, अवधेश त्रिपाठी, रंजय कुमार वर्मा, मेजर हरेन्द्र कुमार सिंह, मेजर राज प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *