Asarfi

Ballia : कोई गुम्बद नहीं गिरा बल्कि झुका है सजावटी छज्जा : अशोक कुमार

width="500"


बलिया।
स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है तथा कोई गुम्बद नहीं गिरा है केवल गुम्बद के पास एक तरफ का सजावटी छज्जा झुक गया है। अशोक कुमार जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी ने बताया कि बलिया स्टेशन भवन का निर्माण 1905 में हुआ था तथा सजावटी छज्जा 45 डिग्री के कोण पर झुका हुआ है। इस भवन पर जब से गुम्बद का निर्माण हुआ है उसके बाद अब तक इस भवन में कोई संरचनात्मक बदलाव नहीं किया गया है, केवल गुंबद पर मैचिंग धौलपुर पत्थर लगाया गया है। आज गुम्बद के एक तरफ के सजावटी छज्जे पर अतिरिक्त झुकाव देखा गया। जांच के बाद पाया गया कि एक तरफ के सजावटी छज्जे में कुछ दरारें विकसित हुई है। इसके बाद झुके हुए सजावटी छज्जे को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *