You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : जैविक खेती के प्रति किसानों को करें प्रोत्साहित : राज्यपाल


बलिया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुद्धवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रगतिशील किसानों के प्रतिनिधिमण्डल के साथ जैविक उत्पादन पर चर्चा की। उन्होंने जैविक खेती के प्रति जिले के किसानों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने किसानों के उत्पादों का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की।

जिला प्रशासन को किसानों के उत्पादों के विक्रय को सुगम बनाने के लिए यथासंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। किसानों का प्रतिनिधित्व करते हुए बाँसडीह बायो एनर्जी फार्मर प्रोदुसर कंपनी के निदेशक जय प्रकाश पाण्डेय एवं निदेशक अविनाश पाण्डेय ने किसानों द्वारा किए जाने वाले प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रतिनिधि मण्डल में अमरनाथ पाण्डेय, दुष्यंत सिंह, अरविन्द सिंह, प्रखर प्रशांत पाण्डेय, प्रिंस सिंह, हरेराम, बबलू सिंह ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *