You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : भाजपा के केदार व प्रमोद के सामने सपा के लालबिहारी व आशुतोष

स्नातक के 28859 व शिक्षक के 4911 मतदाता करेंगे मतदान
बलिया।
वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के केदार नाथ सिंह शिक्षक एमएलसी पद के लिए व स्नातक एमएलसी पद के लिए प्रमोद मिश्रा चुनाव मैदान में है। पूर्व में दोनों एमएलसी रह चुके है। वहीं सपा से शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव व स्नातक एमएलसी के लिए आशुतोष सिन्हा चुनाव मैदान में है।

हालांकि सपा के आशुतोष सिन्हा निवर्तमान में एमएलसी है। वहीं जिला प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव के लिए अपनी योजना बनाई है। लगातार कई बैठकें की गई। जिसमें आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की तरफ से भी निष्प्पक्ष चुनाव कराने को प्राथमिकता दी गई है।

इसमें मतदान कर्मियों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मतदान कक्षों में मोबाइल व कैमरा प्रतिबंध है।

शिक्षक एमलएसी चुनाव के लिए 20 बूथ बनाए गए हैं, इसके 4911 मतदाता है। वहीं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 34 बूथ बनाए गए है जिसमें 28859 मतदाता अपना वोट देंगे।

विधान परिषद चुनाव: मतदान कक्ष में मोबाइल और कैमरा प्रतिबंधित
बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में आयोग से अनुमोदित मतदेय स्थलों पर 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस पर मतदान कक्ष में मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार का कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मतदाताओं को इन निर्देशों का पालन करना होगा, ताकि मतदान की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान प्रकोष्ठ में मतदाता को पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान के लिए बैंगनी रंग का स्केच पेन उपलब्ध कराया जाएगा। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उसी पेन का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान करें।

मतदान के लिए कर्मचारियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश
बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इस दिन मतदान में भाग लेने के लिए पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाएगा, जो विश्वविद्यालय से स्नातक हैं तथा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के चुनावों के लिए बोनाफाइड मतदाता हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करना है। पात्र कर्मचारी 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश का लाभ लेकर मतदान में भाग ले सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *