You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : आशुतोष सिन्हा का बलिया आगमन पर अकमल नईम खां ने किया जोरदार स्वागत

बलिया। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के बलिया आगमन पर सपा के प्रदेश सचिव एवं 361 नगर विधानसभा बलिया के वरिष्ठ नेता अकमल नईम खान मुन्ना के पीडीए कैंप कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया।


इस अवसर पर अकमल नईम खान मुन्ना ने पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को अपना बहुमूल्य प्रथम वरीयता का वोट देकर एक बार फिर भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जुटना होगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए आशुतोष सिन्हा के पक्ष में मतदान करें और उन्हें जीत दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।


प्रमुख लोगों में जय प्रकाश श्रीवास्तव, अरसल नईम, खुर्शीद अहमद, ज़मीर अहमद, शाहिद, मुहर्रम खां, सुनील चौरसिया, शिव बचन यादव, नसीम, नवीन सिंह, डब्बू खां, शिव जी, गणेश गुप्ता, इमरान अंसारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *