बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामसभाओं में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के नेता योगेश्वर सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया।

उन्होंने आसना, बालूपुर समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों पर संवाद किया।

पिछले चार दिनों से योगेश्वर सिंह लगातार क्षेत्र में सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
योगेश्वर सिंह ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही जनसेवा का उद्देश्य है। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
