You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बांसडीह की राजनीति में सक्रिय हुए ई. वीरेंद्र पाठक उर्फ टुनजी पाठक

रोशन जायसवाल,
बलिया।
बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में ई. वीरेंद्र पाठक उर्फ टुन जी पाठक ने सक्रियता बढ़ा दी है।

उन्होंने अपने आवास से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए क्षेत्र की जनता से संवाद किया और चुनावी मैदान में उतरने के संकेत दिए हैं।


टुनजी पाठक का राजनीतिक जुड़ाव स्वर्गीय बच्चा पाठक की विरासत से भी जोड़ा जाता है।

बांसडीह की राजनीति में स्व. बच्चा पाठक लंबे समय तक प्रभावशाली रहे। वे सात बार विधायक और तीन बार मंत्री रहे।

गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों के बीच उनकी सक्रियता के कारण बड़ी संख्या में लोग उन्हें अपना नेता और सहारा मानते थे।

वे लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने के लिए जाने जाते रहे।


अब टुन जी पाठक के सक्रिय होने से बांसडीह की राजनीति में एक नए राजनीतिक समीकरण और चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *