You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बलिया में 25 साल में बदले 35 जिलाधिकारी

रोशन जायसवाल,
बलिया।
करीब 16 माह से बलिया में डीएम रहे मंगला प्रसाद सिह का प्रशासन ने तबादला कर दिया। अब उनकी जगह पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को बनाया गया है। वहीं मंगला प्रसाद सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। 2001 से लेकर 2026 के बीच कुल 35 जिलाधिकारी बदले गए। वहीं योगी के प्रथम व द्वितीय सरकार में कुल नौ सालों में नौ जिलाधिकारी बदले गए।

योगी सरकार के पहले जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह, भवानी सिंह खंगारौत, हरि प्रताप शाही, अदिति सिंह, इंद्रविक्रम सिंह, सौम्या अग्रवाल, रविंद्र कुमार, प्रवीण कुमार लक्षकार, मंगला प्रसाद सिंह बदले गए। दसवें जिलाधिकारी के रूप में ज्ञानेंद्र सिह होंगे। यदि 2001 से लेकर योगी सरकार के पहले तक जो जिलाधिकारी रहे है उनमें राजेश सिंह, उमेश चंद किरण, गिरधारी लाल, एसपी दीक्षित, रामकुमार, अशोक कुमार सिंह, इंद्र देवराज, विनोद कुमार मलिक, अनिल कुमार, चंद्रजीत सिंह बख्शी, धनंजय कुमार, मयूर माहेश्वरी, पंकज कुमार, सेंथिल पांडियन सी, मधुकर द्विवेदी, के विजेंद्र पांडियन, एबी मौली, सत्यनारायण श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, डा. मुत्थु कुमार स्वामी, यशवंत राव, मुरली मनोहर लाल, राकेश कुमार, शरद कुमार सिंह, गोविंद राजू एनएस बलिया के जिलाधिकारी रह चुके है।

नए जिलाधिकारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती
मेडिकल कालेज, जिला कारागार, रोडवेज का निर्माण, बाईपास , मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय, बाढ़ कटानरोधी जैसी परियोजनाओं को पूरा करना होगा। साथ ही जिले में जमीनी विवाद जैसी समस्याओं को समाधान करना पड़़ेगा। जिले में राजनीतिक दबाव को कैसे झेलेंगे नवागत जिलाधिकारी ये भी सबसे बड़ी चुनौती होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *