जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने फीता काटकर किया शुभारंभ
बलिया। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के संकल्प के साथ मंगलवार को मदरसा अरबिया मखजनुल उलूम, धनौती धूरा में एक ऐतिहासिक पहल की गई। मदरसे में नवनिर्मित अत्याधुनिक कंप्यूटर कक्ष का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय द्वारा फीता काटकर किया गया। अध्यक्षता मदरसे के प्रभारी प्रधानाचार्य शमीम अहमद द्वारा किया गया।

उद्घाटन के उपरांत कंप्यूटर लैब का निरीक्षण करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने मदरसे के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है, और धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की व्यावहारिक शिक्षा देना समय की सबसे बड़ी मांग है। इससे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा और वे मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

प्रभारी प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य मदरसे के बच्चों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी आत्मनिर्भर बनाना है। इस कंप्यूटर कक्ष के शुरू होने से अब बच्चे कंप्यूटर बेसिक, इंटरनेट और अन्य डिजिटल कौशलों को आसानी से सीख सकेंगे। इस अवसर हाफ़िज़ अज़मतुल्लाह, कारी इलियास, जबीन अहमद, मुहम्मद आकिब खान, अब्दुल कादिर अंसारी, रमेश कुमार सिंह, शमीम अहमद सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
