You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ज्योति सिंह पहुंचीं कोर्ट, पवन सिंह रहे गैरहाजिर, परिवार न्यायालय ने लगाया 1,000 रूपये का जुर्माना

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
भोजपुरी अभिनेता व एमएलसी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद और तलाक के मामले में बुधवार को बलिया स्थित परिवार न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह कोर्ट पहुंचीं, जबकि पवन सिंह पेश नहीं हुए। उनकी गैरहाजिरी पर परिवार न्यायालय ने एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया।


पवन सिंह के अधिवक्ता हरिवंश सिंह ने बताया कि बाढ़ के कारण रास्ता बाधित होने की वजह से पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंच सके। उन्होंने बताया कि पवन सिंह को 11 अगस्त को बलिया न्यायालय में उपस्थित होना था, लेकिन वह नहीं आ पाए। इसके बाद नौ सितंबर को भी सुनवाई की तारीख निर्धारित थी। इस दिन भी पवन सिंह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए।


वहीं, ज्योति सिंह अपने अधिवक्ता के साथ कोर्ट पहुंचीं। ज्योति सिंह के अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने बताया कि पवन सिंह के खिलाफ मेंटेनेंस (भरण-पोषण) को लेकर मुकदमा किया गया है। मामले में ज्योति सिंह अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष रख रही हैं।

2022 में भी दोनों ने आरा कोर्ट में रखा था पक्ष
अधिवक्ताओं के अनुसार, वर्ष 2022 में पवन सिंह और ज्योति सिंह दोनों ने आरा कोर्ट में अपने-अपने पक्ष रखे थे। वहां ज्योति सिंह को न्याय नहीं मिला। इसके बाद ज्योति सिंह ने बलिया में भी पवन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले में पवन सिंह को बलिया न्यायालय में पेश होना पड़ा था।

2018 में हुई थी शादी, 2022 में हुए अलग
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। दोनों वर्ष 2022 में अलग हो गए थे। इसके बाद से दोनों के बीच तलाक और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले न्यायालय में चल रहे हैं। मामले की सुनवाई के दौरान दोनों की उपस्थिति और गैरहाजिरी पहले भी चर्चा में रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *