You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : राष्ट्रपति से सम्मानित होने के बाद बलिया पहुंचे डा.इफ्तेखार खां का हुआ स्वागत

width="500"

बलिया। शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 पाने के बाद राजकीय इंटर कॉलेज के कला शिक्षक डॉ. इफ्तेखार खां मंगलवार को पहली बार बलिया पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर शिक्षकों और परिजनों ने उनका स्वागत किया। 5 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में देशभर के 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया था। इनमें बलिया के डॉ. इफ्तेखार खां भी शामिल रहे।


डॉ. इफ्तेखार खां स्कूल में बच्चों को कला की शिक्षा देने के साथ ही पिछले करीब 26 साल से बच्चों को निशुल्क कला सिखा रहे हैं। साल 2000 से वह हर रविवार अपने घर पर बच्चों की कला कक्षा लगाते हैं। उनका कहना है कि बच्चों को कला से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने का यह प्रयास लगातार जारी है।


दिल्ली से बलिया पहुंचने के बाद डॉ. इफ्तेखार खां ने कहा कि शिक्षक दिवस पर मिला यह सम्मान उनके परिवार, शिक्षक परिवार और सभी विद्यार्थियों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अब उनका प्रयास रहेगा कि वह आगे भी ऐसा काम करें, जिससे किसी को शिकायत का मौका न मिले। इस अवसर पर डा.अखिलेश सिन्हा, वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी, जितेंद्र सिंह, राहुल चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *