
बलिया। बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया की बलिया मुख्य शाखा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के सम्मानित ग्राहकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटकर बैंक की 121 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अशोक गुप्ता तथा गुदरी मार्केट के प्रतिष्ठित व्यापारी अमित कुमार, नितेश कुमार एवं हर्षित कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया बलिया मुख्य शाखा के मुख्य शाखा प्रबंधक रंजीत दत्ता ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया की 121 वर्षों की यात्रा ग्राहकों के विश्वास, कर्मचारियों की मेहनत और बैंक की निरंतर प्रगति का प्रतीक है। बैंक का सदैव प्रयास रहा है कि ग्राहकों को सरल, सुरक्षित, आधुनिक एवं बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। कार्यक्रम में आरआईएन अधिकारी साकेत कुमार, पूजा कुमारी, मीनू पांडे, आयुष श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, सारिका सिंह एवं राघवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

