You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : फर्जी पहचान बनकर कराई जमीन की रजिस्ट्री, दो वांछित गिरफ्तार

width="500"

नगरा पुलिस ने मालीपुर चट्टी के पास से दबोचा, धोखाधड़ी और कूटरचना के मामले में दोनों का चालान
बलिया।
जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने के मामले में नगरा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि अभियुक्तों ने षड्यंत्र रचकर एक व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करते हुए उसकी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उनका चालान कर दिया गया।


जेठवार याकूबपुर निवासी विधिचंद ने नगरा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पट्टीदार सुभाष गुप्ता की जमीन को फर्जी तरीके से सुभाष गुप्ता बनकर बैनामा कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मालीपुर चट्टी के पास से सुभाष तिवारी (58) निवासी दरियापुर खंडवा, थाना उभांव और जवाहिर (56) निवासी भीमपुरा नंबर-दो, थाना नगरा को करीब 10रू30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ थाना नगरा में मु0अ0सं0 173/2026, धारा 304, 318(4), 319(2), 338(3), 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *